Please wait

रांची जा रही इंडिगो की फ्लाइट की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली से रांची जा रही इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। फ्लाइट संख्या 6ई 2172 में तकनीकी खराबी की वजह से इमरजेंसी लैंडिंग कराने का फैसला किया गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

05 Aug 2023

रांची जा रही इंडिगो की फ्लाइट की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग

नई दिल्ली। दिल्ली से रांची जा रही इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। फ्लाइट संख्या 6ई 2172 में तकनीकी खराबी की वजह से इमरजेंसी लैंडिंग कराने का फैसला किया गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

सूत्रों ने शनिवार को बताया कि दिल्ली से रांची जा रही इंडिगो की फ्लाइट (6E 2172) के इंजन में खराबी आने से इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। दिल्ली से रांची के लिए फ्लाइट ने सुबह 7.20 मिनट पर उड़ान भरी थी, लेकिन उड़ान भरने के बाद उसके अंदर तेज कंपन महसूस किया जाने लगा। पायलट ने विमान में तकनीकी खराबी की जानकारी दी, जिसके बाद इसे वापस दिल्ली ही लाने का निर्देश दिया गया।

इंडिगो एयरलाइन के इस विमान में सवार सभी 180 यात्री सुरक्षित हैं। सभी यात्रियों को लाने के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की गई है। फिलहाल इस बात की जांच की जा रही है कि फ्लाइट में ये दिक्कत कैसे आई। गौरतलब है कि इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग का लगातार ये दूसरा मामला है। एक दिन पहले पटना से दिल्ली आ रही एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News